Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक दिन पहले डिजिलॉकर का सुरक्षा पिन जारी किया था। सुरक्षा पिन के जारी होने के ठीक एक दिन बाद सीबीएसई 12वीं रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जिसे छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in से चेक कर सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस साल 87.33% छात्र पास हुए हैं। इस बार के रिजल्ट में 5.38 प्रतिशत की कमी आई है। त्रिवेंद्रम जोन का सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत 99.91% रहा है। वहीं इस बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68 और लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है, जो 6.01% बेहतर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वहीं सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट में स्कूल श्रेणी में जेएनवी अव्वल, केवी 92.1% रहा है। यहां 1,12,836 छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा और 22,622 को 95% से ज्यादा अंक मिले हैं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सीबीएसई 12वीं का पास प्रतिशत 5.38 प्रतिशत अंक गिरा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 16,96,349 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 12वीं के लिए 115 विषय है। बता दें कि इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षा में 38 कुल लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। 12वीं के बाद अब सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का इंतजार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये हैं अधिकारिक वेबसाइट
सीबीएसई परिणाम 2023 को आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और Digilocker पर digilocker.gov.in पर भी चेक किया जा सकता है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के बाद संभावना है कि बोर्ड आज या फिर कल सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दे। बोर्ड ने अपनी परिणाम वेबसाइट, results.cbse.nic.in 2023 को अपडेट कर दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 ऐसे करें चेक
छात्र सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर 2023 रिजल्ट के Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2023 लिंक पर क्लिक करें।
अब छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करना होगा।
रोल नंबर दर्ज करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
इसे छात्र चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।