Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

डमी विधान सभा का मंचन कांग्रेस की हकीकत: भगत

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस का आचरण सदन में सदैव अशोभनीय, अविवेकपूर्ण और अमर्यादित रहा है। इसी कारण वह लोकतान्त्रिक संस्थाओ की गरिमा का ख्याल नही रख कर डमी विधान सभा का मंचन कर रही है। भगत ने कहा कि डमी विधानसभा का आयोजन सदन का उपहास उड़ाना है। ये आयोजन अतीत की अराजकता का स्मरण और गाल बजाने जैसा है।
भगत ने कहा कि कांग्रेस जन मुद्दों से भटक गयी है और भ्रामक प्रचार के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कांग्रेस को पूर्व में घटित घटनाक्रम को याद रखना चाहिए। कांग्रेस को जब जनता ने सत्ता सौंपी तो वह घपले, घोटालो और राजनैतिक अस्थिरता की और बढ़ी। पार्टी में अंतरकलह की वजह से राज्य के विकास पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा। सदन में भी कांग्रेस जन मुद्दों पर बहस के बजाये हंगामा मचाने को प्राथमिकता देती रही है। यही कारण है कि दहाई के आसपास सिमटी कांग्रेस सदन में भी गुटबाजी की शिकार रही है और सड़क पर भी कई गुटो में बंटी हुई है।
उन्होंने कहा कि बेहतर है कि विकास के मुद्दों पर कांग्रेस सकारात्मक रूप से बहस करे, विवाद नही। कांग्रेस को जनता ने ठुकरा दिया है और इस तरह के हास्यास्पद कार्यक्रम के कारण जनता अब उसे गंभीरता से नही ले रही है। भाजपा को जनता के सदन से पूर्ण समर्थन है और कांग्रेस बेनकाब हो चुकी है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।