अब मल्टीनेशनल कंपनी क्वालकॉम में भी मंदी की मार, अगले सप्ताह हो सकता है छंटनी का ऐलान
अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने की आशंका तेज होने के साथ ही दुनिया भर में छंटनी की रफ्तार बढ़ गई है। पिछले साल के अंतिम महीनों में बड़ी कंपनियों ने छंटनी का दौर जो शुरू किया, वह नए साल 2023 में भी जारी है। कई बड़ी नामी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं। अब ऐसी कंपनियों में एक और बड़ा नाम जुड़ने वाला है। खबरों में बताया जा रहा है कि चिप बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) आने वाले दिनों में छंटनी का ऐलान कर सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बिजनेस टुडे की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी तीन मई को छंटनी से जुड़ा ऐलान कर सकती है। क्वालकॉम 3 मई को अपना तिमाही परिणाम जारी करने वाली है। खबर के अनुसार, चिप मैन्यूफैक्चरर कंपनी मार्च तिमाही के परिणाम के साथ-साथ अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की जानकारी भी सार्वजनिक कर सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बताया जा रहा है कि क्वालकॉम अपने 5 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। वहीं, सूत्रों का यह भी दावा है कि प्रस्तावित छंटनी की सबसे ज्यादा मार मोबाइल डिवीजन पर पड़ने वाली है। मोबाइल सेगमेंट में कंपनी करीब 20 फीसदी कर्मचारियों को काम से निकाल सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौजूदा प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों से सबसे ज्यादा असर दुनिया भर की टेक कंपनियों पर हुआ है। लगभग सभी टेक कंपनियों की बिक्री पिछले कुछ महीनों के दौरान कम हुई है और इससे उनका राजस्व प्रभावित हुआ है। यही कारण है कि पूरी दुनिया में टेक कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं।
नोटः यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



