इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्लान को लेकर एमडीजीए उपाध्यक्ष से मिले पूर्व विधायक राजकुमार, दिए ये सुझाव
देहरादून में राजपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजकुमार ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी से मुलाकात कर उनसे इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्लान को लेकर चर्चा की। साथ ही सुझावों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने ज्ञापन में कहा कि राजधानी में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत विकास कार्यों को आज तक पूरा नहीं किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि स्वीकृत विकास कार्यो को शीघ्र ही पूरा किये जाने की आवश्यकता है। इंदिरा मार्केट डेवलपमेंट प्लान के स्वीकृत कार्य का काम धीमी गती से चल रहा है और इसे तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्हेांने कहा कि इस कार्य के शुरू होने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और हजारों कार पार्किंग की समस्या का भी समाधान होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी की मूर्ति को किसी स्थान पर लगवाया जाए तथा उक्त स्थान का शीघ्र चयन किया जाए। ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में बनें इन्दिरा मार्केट कॉम्पलेक्स के नक्शे के अनुसार ही विभागीय कार्य करवाया जाए, उसमें छेड़छाड़ नही किया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब निर्धन व सामान्य वर्ग के लोगो को आमवाला, सहस्त्रधारा रोड़, व ट्रांसपोट नगर पर आवास योजना के अन्तर्गत जो भवन आवंटित होने थे, उनका कार्य भी शीघ्र आरंभ कराया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि एमडीडीए कॉम्पलेक्स में अधूरा कार्य शीघ्र ही पूर्ण किया जाना चाहिए। वहां पर सफाई व्यवस्था का भी पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाना चाहिए। जिन स्थानों में एमडीडीए द्वारा डेवलपमेंट चार्ज लिया गया है। उन्होंने कहा कि उन स्थानों की सड़के नालियां शीघ्र बनवाई जाए। राजपुर रोड़, डालनवाला तथा रेसकोर्स शहर के अन्य क्षेत्र, खुडबुडा, करनपुर, डीएल रोड, मानसिंह वाला में अभी काफी काम होने हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंनेडिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कॉम्पलेक्स में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति व इंदिरा मार्केट में स्थित स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति पर स्टील व कलर की सीडी का निर्माण कराने, मूर्ति की साफ सफाई का ध्यान रखने, तहसील क्षेत्र में सड़क पार करने के लिए खराब लिफ्ट को ठीक करने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा पवेलियन ग्रांउन्ड एवं सुभाष रोड़ सचिवालय के बाहर म्यूरल लगाने की घोषणा की थी। उसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। चन्दर रोड़, रेस कोर्स, चन्दर नगर, आराघर की गलियां तथा डालनवाला में ड्रेनेज की पूर्व स्टेटमेंट बनवाया गया था, परन्तु अभी तक कोई भी काम नही हुआ है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं के संबंध में एमडीडीए उपाध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया।
नोटः यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



