Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 1, 2026

गुजरात में अमूल दूध के दामों में बढ़ोत्तरी, अब हो गई इतनी कीमत

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने शनिवार को राज्य में अमूल दूध की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी। ये बढ़ोत्तरी 2 रुपये प्रति लीटर की है। बता दें कि दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से दूध की कीमतों में पहली बार वृद्धि की गई है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) राज्य में दुग्ध सहकारी समितियों का शीर्ष निकाय है। सूत्रों का कहना है कि चारा और परिवहन की कीमतों में वृद्धि के कारण दूध की लागत में वृद्धि हुई है। इसलिए अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दूध के लिए अब इतने चुकाने होंगे रुपये
मूल्य संशोधन के बाद अमूल भैंस के दूध की कीमत अब 68 रुपये प्रति लीटर, अमूल गोल्ड की कीमत 64 रुपये हो गई है। इसके अलावा अमूल शक्ति की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साथ ही अमूल गाय के दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 52 रुपये प्रति लीटर और अमूल टी-स्पेशल की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

छह माह बाद बढ़े गुजरात में दूध के दाम
पिछले छह महीने से गुजरात में दूध के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले अमूल ने अक्टूबर 2022 में 2 रुपये प्रति लीटर और फिर गुजरात को छोड़कर सभी बाजारों के लिए फरवरी 2023 में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। दूध के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर महासंघ ने कहा कि दूध उत्पादन लागत में वृद्धि की वजह पशु चारा और ईंधन की कीमतों में इजाफा है, जिसने परिवहन को और महंगा बना दिया है। जिस वजह से दूध के दामों में वृद्धि की गई है।