ग्राफिक एरा में जुटे देश भर के नामी कलाकार, सिखा रहे हैं छात्रों कैनवास पर रंगों से खेलना
देहरादून में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में देश के नामी कलाकार जुटे। ये कलाकार छात्रों को कैनवास पर रंगों सें खेलना सिखाएंगे। छात्रों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ ले-आउट योजना, मारक्यूटि निर्माण, विभिन्न रंगों का इस्तेमाल, रंगों के अनुपात जैसे सिद्धांतो का उपयोग कर कैनवास विकसित कराए जाएंगे। इसी उद्देश्य के साथ पांच दिवसीय राष्ट्रीय पेंटिंग और स्कल्पचर कार्यशाला ‘अभिवयक्ति’ आज से ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी में आरंभ हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय ललित कला आकादमी के पूर्व अध्यक्ष डा. उत्तम पचारने ने कहा कि कला अभिवयक्ति का माध्यम है, स्वतंत्र विचार की यात्रा है और जीवन को एक नई दिशा प्रदान करती है। कलाकार रचनात्मक और नवीन होना समाज को एक नई दिशा देने का काम करता है। कला अनुभव से संचालित होती है और किसी भी समाज को संपूर्ण करने के लिए कलाकारों का योगदान ऐतिहासिक रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस दौरान डीन स्कूल आफ डिजाइन, प्रो. ज्योति छाबड़ा ने पांच दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया। डा. छाबड़ा ने बताया कि देश भर से आए हुए कलाकार छात्रों को कलर, स्पेस, फोर्म, वेल्यू और प्रोपोशेन के सिद्धांतो को अमल में लाना सिखाएंगे। कार्यशाला में बनाई हुई चित्रों की प्रर्दशनी कला प्रेमियों और आम लोगो के लिए 24 मार्च को खोली जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डा. एस. के. सरकार, नामी कलाकार डा. के रतन, डा. मो. ताहिर, सिद्दकी, डा. राम शब्द सिंह, योगेश प्रजापति, सचिन भोंडे, शिल्पा पछपोर, सुभेंन्दू सरकार, कपना कुनियाल, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस कार्यशाला का आयोजन डिपार्टमेंट आफ विजुएल आर्ट्स और स्टेट ललित कला आकादमी, उत्तर प्रदेश संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



