Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

32 बार रक्तदान करने वाले प्रोफेसर डॉ एम पी सिंह भी ठोकेंगे क्लेमेंटटाउन छावनी के चुनाव में ताल

देशभर में छावनी परिषद के चुनाव 30 अप्रैल 2023 को होने हैं। चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, देहरादून में क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद के चुनाव में उच्च शिक्षित लोग भी ताल ठोंकने लगे हैं। 32 बार रक्तदान करके अनेक लोगों की जिंदगी बचा चुके प्रोफेसर डॉ एमपी सिंह ने भी क्लेमेंटटाउन छावनी के वार्ड तीन से चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वर्ष 1983 से छावनी और देहरादून से जुड़े डॉ एमपी सिंह मैनेजमेंट के प्रोफेसर के रूप में सेवारत हैं। अपने सामाजिक सरोकारों और जन जागरण से जुड़े अभियानों में कई दशकों से सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ सिंह का कहना है कि विकास में असंतुलन और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण क्लेमेंटटाउन छावनी के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिस तरह लगातार इस क्षेत्र की उपेक्षा हुई है, उसके उदाहरण कम ही मिलते हैं। राजधानी का महत्वपूर्ण क्षेत्र होने, सेना व वायुसेना के कई प्रमुख संस्थान और देश के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान होने के बावजूद इस छावनी में ऐसा कुछ नहीं हुआ कि क्षेत्रवासी संतुष्ट हो सकें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इस बदहाली के खिलाफ आवाज उठाने के लिए वह चुनाव मैदान में उतरने को मजबूर हुए हैं। वे कोई सियासी नेता नहीं हैं, लेकिन अब वो समय आ गया है कि आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए शिक्षित और उच्च शिक्षित लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि कई अन्य उच्च शिक्षित लोग भी इस चुनाव को सुधार लाने की चुनौती के रूप में लेकर मुकाबले में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ एम पी सिंह की चुनाव में दावेदारी का छावनी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया है।