Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

चरस और अवैध शराब के साथ पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान जारी है। सहसपुर पुलिस ने एक तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, पटेलनगर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर उससे अवैध शराब बरामद की।
सहसपुर पुलिस के मुताबिक सहारा फैक्ट्री से आगे रामपुर से आगे पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर कब्रिस्तान की ओर आम के बगीचे की तरफ भाग निकला। पीछा किया तो एक पेड़ की आड़ में वह छिपा था। पुलिस उसके निकट पहुंची और तलाशी ली तो एक पन्नी में उसके पास 340 ग्राम चरस मिली। आरोपी की पहचान सोहन सिंह पुत्र सुन्दर सिंह निवासी टिकोची, तहसील व थाना मौरी जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई। वह वर्तमान में हरिपुर सेलाकुई में रह रहा था।
वहीं पटेलनगर पुलिस ने आईएसबीटी रोड स्थित चौधरी कॉलोनी के सामने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी शराब की 52 पव्वे बरामद किए। आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र पासी निवासी मेहूवाला तंतु वाला रोड थाना पटेल नगर के रूप में की गई।