Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

उत्तराखंड का मौसम साफ, अब बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों में तेजी से पिघलेगी बर्फ, यलो और ओरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। धीरे धीरे गर्मी बढ़ रही है। साथ ही पर्वतीय जिलों में भी सामान्य से अधिक तापमान रहने के कारण पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने की संभावना है। इसके चलते हिमस्खलन की संभावना के साथ ही नदियों का जल स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने सरकारी एजेंसियों को 19 फरवरी तक हिमस्खलन संभावित इलाकों का बारीकी से अध्यन करने की सलाह दी है। साथ ही 14 से 16 फरवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में हिमस्खलन की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट और 17 से 19 फरवरी तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
मंगलवार 14 फरवरी की सुबह से ही देहरादून सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ है। सुबह से ही तेज धूप खिल गई। राज्य मौसम विज्ञान के मुताबिक, 18 फरवरी तक प्रदेश भर में इसी तरह का मौसम रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम विभाग की चेतावनी
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 16 फरवरी तक पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है। ऐसे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरारगढ़ और बागेश्वर जिले में बर्फ पिघलने की संभावना के चलते हिमस्खलन की चेतावनी दी है। कहा गया है कि प्रमुख नदियों में जल स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 से 19 फरवरी तक इन्हीं जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों पर्वतीय जिलों में 10 से 12 डिग्री तक सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार 14 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। 15 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री से बढ़ते हुए 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से लेकर 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच 14 फरवरी, 17 से लेकर 21 फरवरी तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।