Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

जियो ट्रू5जी नेटवर्क से जुड़ा उत्तराखंड का तीसरा शहर रुड़की

सैन्य छावनी और आईआईटी के लिए मशहूर रुड़की शहर, जियो के ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गया है। इससे पहले राजधानी देहरादून और हरिद्वार में भी जियो की ट्रू 5जी सेवाएं शुरु हो की जा चुकी हैं। रुड़की नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने आज एक कार्यक्रम में जियो ट्रू5जी सेवाओं को शहर की जनता को समर्पित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीटी गंज जैन धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने जियो ट्रू5जी सेवाओं की विधिवत शुरुआत की। रुड़की में 5जी सेवा शुरू करने वाला जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर है। देश भर में जियो बेहद तेजी से अपने ट्रू 5जी का रोलआउट कर रहा है। जियो के ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या अब बढ़कर 236 हो गई है। कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक देश के हर शहर और तालुका में जियो ट्रू5जी का कवरेज मिलने लगेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रुड़की के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसके लिए यूजर्स को सिम बदलने की जरूरत नही होगी। इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि रुड़की में जियो ट्रू5जी की शुरुआत पर हम बेहद उत्साहित हैं। उत्तराखंड को डिजिटाइज़ करने के हमारे प्रयासों का लगातार समर्थन करने के लिए हम राज्य सरकार के आभारी हैं। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू जी से जुड़ जाएगा।