Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने एलआइसी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन, मोदी सरकार पर जनता के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अपने उद्योगपति मित्र अडानी समूह में जबरदस्ती कराये जा रहे निवेश के खिलाफ प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महिला कांग्रेस ने अड़ानी समूह पर एलआईसी के निवेश को केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाए। कहा कि जनता के पैसों की खुली लूट की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस तरह अडानी मामले पर सदन में चर्चा नहीं कर रहे है, उनकी चुप्पी में अड़ानी के प्रति उनका प्रेम दिख रहा है। हम जनता के पैसों का हिसाब मोदी जी से मांगेंगे। संसद में इन प्रश्नों को राहुल गांधी ने भी बखूबी उठाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि केन्द्र सरकार जिस तरह अपने चहेतों की मदद कर रही है, उससे आर्थिक तंगी व गरीबी बढ़ रही है। लगता है मोदी जी गरीबी नहीं, बल्कि गरीबों को ही हटाना चाहते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, पार्षद उर्मिला थापा ढौडियाल, मीना बिष्ट, चंद्र कला नेगी, पुष्पा पाँवार, अनुराधा तिवारी, रेखा ढिंगरा, लक्ष्मी कौशल, बुशरा, चारजोत कौर, सुशीला, रामप्यारी, सर्वेश्वरी, अंजू भारती, खुशी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।