Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में कमी दर्ज, उत्तराखंड में एक्टिव केस मात्र सात

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत है। रविवार पांच फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 113 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई। ऐसे में अब कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 530745 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 88 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 44150801 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1817 है। शनिवार को देशभर में 143975 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2205753026 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार चार फरवरी को कोरोना के 124 नए मरीज और चार मौत, शुक्रवार तीन फरवरी को कोरोना के 99 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार दो फरवरी को कोरोना के 128 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार एक फरवरी को कोरोना के 111 नए संक्रमित और मौत शून्य, मंगलवार 31 जनवरी को कोरोना के 65 नए संक्रमि और मौत शून्य, सोमवार 30 जनवरी को कोरोना के 80 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार 29 जनवरी को कोरोना के 109 नए संक्रमित और एक मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में कोरोनाः नए संक्रमित- जीरो, मौत-जीरो, स्वस्थ हुए-जीरो
उत्तराखंड में कोरोना लगभग दम तोड़ चुका है। लगातार पांचवें दिन भी कोरोना का कोई संक्रमित नहीं मिला। वहीं, 30वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शनिवार चार फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना का एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। इससे पहले लगातार चार दिन भी कोई संक्रमित नहीं मिला था। यदि टीकारण की बात की जाए तो शनिवार को 329 केंद्रों में 3146 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.02.04 Health Bulletin

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104663 है। इनमें से 100516 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या सात है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.04 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।