Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

एम्स ऋषिकेश में आणविक अनुसंधान नैदानिक प्रयोगशाला का विधिवत शुभारम्भ

एम्स ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, अपर सचिव स्वास्थ्य जयदीप कुमार मिश्रा एवं संस्थान की कार्यकारी निदेशिका प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने आणविक अनुसंधान नैदानिक प्रयोगशाला का विधिवत शुभारम्भ किया। बताया गया है कि इस प्रयोगशाला में अनुसंधान के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के उपचार से संबन्धित परीक्षण भी किए जा सकेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में स्थापित माल्यूकुलर रिसर्च एवं डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री ( आणविक अनुसंधान नैदानिक प्रयोगशाला) का उपयोग डीएनए जांच, आरएनए जांच और पीसीआर (पालिमरेज चैन रिएक्शन ) आदि परीक्षण के लिए किया जाएगा। इसके अलावा अनुसंधान संबन्धी कार्यों के साथ-साथ इस प्रयोगशाला में कोविड-19 से ग्रसित मरीजों की जाचें भी की जा सकेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशिका प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि इस प्रयोगशाला के स्थापित होने से विशेष तौर से कैंसर से ग्रसित मरीजों को सटीक और लाभकारी दवा निर्धारित करने और जन्मजात आनुवांशिक रोगों का निदान करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि आधुनिक उच्च तकनीक आधारित इस प्रयोगशाला की स्थापना से अनुसंधान कार्यों को बढ़ावा भी मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विभिन्न अधिकारी और फेकल्टी सदस्य मौजूद रहे।