कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर महानगर की बैठक में दर्जनों ने ली पार्टी की सदस्यता
26 जनवरी से उत्तराखंड में कांग्रेस की ओर से शुरू की जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए बैठकों के दौर जारी हैं। देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगी की अध्यक्षता में डीएल रोड स्थित सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक में तय किया गया कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)इस मौके पर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डा. जसविन्दर सिंह गोगो ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश की जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। लाखों लोगों द्वारा यात्रा में प्रतिभाग कर भारत की एकता अखण्डता और धर्म निरपेक्षता के कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों पर विश्वास करते हुए अपना समर्थन दिया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के सफला को देखते हुए कांग्रेस की ओर से पूरे देश में आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों का आह्रवान करते हुए कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोडो अभियान को अपना समर्थन देने की भी अपील की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थित में भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह, वार्ड अध्यक्ष हेमराज, राजीव सरीन, ओमी यादव, अशोक कुमार, शीशपाल, सोमवती देवी, शकुंतला देवी, रविंद्र सिंह, संतोष, जयमाला, सविता, तरुण सिंह, चमन लाल, बिट्टू कुमार, राजेंद्र, बिल्लू आदि मौजूद रहे।



