Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

उत्तराखंड में दो दिन पहाड़ों में रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, कई इलाकों में बादलों का डेरा

उत्तराखंड में देहरादून सहित कई इलाकों में बादलों का डेरा है। बीच बीच में हल्की धूप भी निकल रही है। ऐसा मौसम तीन दिन यानि कि 27 दिसंबर तक रहने की संभावना है। साथ ही आज और कल दो दिन पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर भी रहेगा। वहीं, मैदानों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। 28 दिसंबर से एक बार फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 25 दिसंबर और कल 26 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तीन हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर बर्फ देखी जा सकती है। मैदानी इलाकों में सुबह कोहरा मिलेगा। वहीं, अन्य इलाकों में मौसम साफ रह सकता है। 27 दिसंबर को भी मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद 28 दिसंबर से मौसम साफ रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 25 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून में तापमान 17 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। 26 और 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी रहेगी। इसके बाद 28 दिसंबर से लेकर एक जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री तक रहने की संभावना है। इस बीच 25, 26, 27 और 29 दिसंबर को देहरादून में बादल छाए रहेंगे।