रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, 70 से ज्यादा मिसाइल से दहला यूक्रेन, कई शहरों में बिजली और पानी ठप
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन पर बड़ा मिसाइल हमला किया। रूस ने यूक्रेन पर 70 से अधिक मिसाइलें दागीं। यह युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि हमले में मध्य क्रीवी रिह में तीन लोगों की मौत हो गई और दक्षिण के खेरसॉन में गोलाबारी में एक अन्य की मौत हो गई। इससे पहले, कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन में रूसी-स्थापित अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेनी गोलाबारी से 12 लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही कीव को देश भर में आपातकालीन ब्लैकआउट लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। इसके अलावा कई शहरों में पानी-बिजली का संकट हो गया है। मिसाइलें खासतौर पर बिजली-पानी से जुड़े बुनियादी ढांचों को निशाना बनाकर दागी गई थीं। यूक्रेनी एयरफोर्स के प्रवक्ता यूरी ईग्नत ने बताया, दोपहर एक बजे तक रूस ने 60 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। कई जगह पर ड्रोन और आर्टिलरी (तोप) से भी हमला किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से 37 मिसाइलों को आसमान में ही नष्ट कर दिया गया। यूक्रेनी एयरफोर्स के प्रवक्ता यूरी ईग्नत ने बताया, दोपहर एक बजे तक रूस ने 60 से ज्यादा मिसाइलें दागीं। कई जगह पर ड्रोन और आर्टिलरी (तोप) से भी हमला किया। उन्होंने कहा, अकेले कीव को निशाना बनाकर दागी गईं 40 में से 37 मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से आसमान में ही नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा, अभी कई जगहों से हमले की सूचना मिल रही है, जिससे रूस की तरफ से दागी गई मिसाइलों की सटीक संख्या पता नहीं चली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के वायु क्षेत्र के पास अपने युद्धक विमान उड़ाकर उसके एयर डिफेंस सिस्टम को भटकाने की कोशिश की। इसके सेना प्रमुख ने कहा कि 76 में से 60 रूसी मिसाइलों को मार गिराया गया था, लेकिन ऊर्जा मंत्री जर्मन गालुशचेंको ने कहा कि कम से कम नौ बिजली पैदा करने वाले संयंत्रों को नुकसान पहुंचा है। मास्को का कहना है कि हमलों का उद्देश्य यूक्रेन की सेना को अक्षम करना है. हालांकि, यूक्रेन के लोग इसे युद्ध अपराध कहते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कीव के मेयर विताली क्लिट्सको ने बताया, राजधानी के तीन जिलों में कई जगह विस्फोट हुए हैं। कीव, खारकीव, जपोरिझिया, पोल्टावा, ओडेसा, विनीनत्सिया और क्रीवी रिह सहित 15 शहरों पर एक साथ हमला हुआ है। लोगों से घरों के अंदर या सुरक्षित ठिकानों पर रहने के लिए कहा गया है। सबवे सेवा भी रोक दी गई है। पूरे शहर में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। इसी तरह मायकोलेइव के गर्वनर वीतालीय किम ने बताया कि उनके इलाके में बिजली पूरी तरह से बंद हो गई है। इसके अलावा गैस, हीटिंग सिस्टम और पानी आपूर्ति से जुड़े ढांचों को भी रूस ने तबाह किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
वहीं, यूक्रेनी अवसंरचना मंत्री ओलेक्जेंडर कुब्राकोव ने बताया कि राष्ट्रीय रेल प्रणाली के कई हिस्सों को नुकसान हुआ है। खासतौर पर खारकीव, किरोवोह्रद, दोनेस्क और निप्रॉपेट्रोस में रेल सेवा बंद हो गई है। इन इलाकों में बिजली भी नहीं आ रही है। वहीं, जपोरिझिया नगर परिषद की सचिव अनातोली कुर्टिएव के बताया कि शहर पर 18 मिसाइलें गिरी हैं, जिनमें से एक परमाणु संयंत्र के काफी करीब गिरी। हालांकि, हमले में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बड़े हमले की तैयारी में रूस
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस नए साल में यूक्रेन पर फिर से बड़ा जमीनी हमला करने की तैयारी कर रहा है। यूक्रेनी रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनीकोव ने दावा किया किया कि जनवरी के मध्य से फरवरी की शुरुआत तक रूस यूक्रेन पर फिर से बड़ा जमीनी हमला कर सकता है। अबकी बार रूस सीधे कीव को निशाना बना सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अमेरिका में रक्षा विधेयक पारित, यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर
अमेरिकी सीनेट ने 2023 के लिए 858 अरब डॉलर के रक्षा विधेयक को मंजूरी दे दी। इसमें यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 10 अरब डॉलर ताइवान की मदद के लिए दिए जाएंगे। पिछले वर्ष की तुलना में यह 45 अरब डॉलर ज्यादा है। बजट का बड़ा हिस्सा शोध-अनुसंधान, अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों के प्रबंधन और कर्मचारियों के वेतन पर खर्च होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
यूक्रेन ने किया लुहांस्क पर हमला
रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया, रूस के नियंत्रण वाले लुहांस्क पर यूक्रेन के हमलों में बीते एक दिन में आठ लोगों की मौत व 23 घायल हुए हैं।



