बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की कप्तानी करेंगे राहुल, रोहित शर्मा की जगह दून निवासी अभिमन्यु टीम में शामिल, देखें स्क्वॉड
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट में टीम का का हिस्सा नहीं होंगे। इसके चलते टीम इंडिया की कमान केएल राहुल को सौपी गई है। रोहित शर्मा की जगह इंडिया A के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाड़ी दूसरे वनडे में चोटिल हुए थे। उन्हें बाएं अंगूठे में चोट आई थी। रोहित ने तीसरा वनडे मैच नहीं खेला था। अब उन्हें पहले टेस्ट मैच में भी रेस्ट दिया गया है। पहला टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)राहुल की कप्तानी में भारत दूसरी बार खेलेगा टेस्ट
केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने अब तक एक ही टेस्ट मैच खेला है। इसमें भारत को हार मिली थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी साल जनवरी में राहुल को कप्तानी सौपी गई थी। इसमें साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से भारत को हराया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शमी और जडेजा स्क्वॉड में नहीं
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के स्क्वॉड में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ समय से चोटिल है और अभी तक वे इंजरी से उभर नहीं पाए। इस कारण दोनों को आराम दिया गया है। उनकी जगह नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को टीम में शामिल किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का स्क्वॉड
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), के एस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव,अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बांग्लादेश A के खिलाफ अभिमन्यु ईश्वरन के 2 शतक
बांग्लादेश टूर में इंडिया A ने बांग्लादेश A के खिलाफ 2 टेस्ट मैच खेले। भारत A ने 1-0 से टेस्ट सीरीज जीती। अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया A की कप्तानी की थी। उन्होंने दोनों ही मैचों में शतक जड़े थे। पहले मैच में ईश्वरन ने 141 और दूसरे टेस्ट में उन्होंने 157 रन बनाए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
घरेलू टेस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन का प्रदर्शन
फर्स्ट क्लास-5419 रन, 77 मैच, 17 शतक, 44.41 औसत।
लिस्ट ए-3376 रन, 78 मैच, सात शतक, 46.24 औसत।
टी-20-728 रन, 27 मैच, एक शतक, 38.31 औसत।
उत्तराखंड के देहरादून निवासी हैं अभिमन्यु
अभिमन्यु ईश्वरन एक दाएं हाथ के भारतीय क्रिकेट के बल्लेबाज़ हैं। उनका जन्म 6 सितम्बर 1995 में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ था। अभिमन्यु वैसे तो एक तमिल परिवार से नाता रखते हैं और इनका जन्म देहरादून में हुआ, लेकिन क्रिकेट वह न तो तमिलनाडु के लिए खेलते हैं और ना ही उत्तराखंड के लिए। आपको बता दें, देहरादून में जन्म होने के बाद भी यह बंगाल के लिए क्रिकेट खेला करते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पिता चलाते हैं क्रिकेट अकादमी
अभिमन्यु ने क्रिकेट के अलावा अपने पिता की राह पर चलते हुए CA बनने के लिए पढ़ाई भी जारी रखी। क्यूंकि अभिमन्यु और इनका परिवार इस बात से वाक़िफ़ थे की स्पोर्ट्स में सक्सेस का मिलना इतना भी आसान नहीं होता है। अभिमन्यु के पिताजी आर.पी ईश्वरन खुद का एक क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं और इस अकादमी का नाम उन्होंने अभिमन्यु के जन्म से पहले ही ‘अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी’ रखा था। उन्होंने देहरादून में शानदार स्टेडियम का निर्माण भी किया है। इस स्टेडियम में वीरेंद्र सहवाग सहित कई क्रिकेट की हस्तियां फ्रेंडली मैच खेल चुकी हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बंगाल टीम की तरफ से खेलते हैं अभिमन्यु
बंगाल टीम के तरफ से खेलते हुए अभिमन्यु को बंगाल की तरफ से U-16 और U-19 में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। अभिमन्यु के क्रिकेट करियर में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तो तब आया जब 2013-14 के रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में सुदीप चटर्जी के साथ 163 रनो की साझेदारी कर जबरदस्त पारी खेली और इस मैच में बंगाल ने जीत दर्ज़ किया था। वर्ष 2018-2019 में आयोजित रणजी ट्रॉफी में अभिमन्यु ने बंगाल की तरफ से खेलते हुए कुल 6 मैचों में 861 रन अपने नाम किए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अभिमन्यु ईश्वरन ने बंगाल के T20 टीम में 2016-17 के अंतर्राजीय T20 टूर्नामेंट से डेब्यू किया था। वर्ष 2018 में अभिमन्यु का नाम 2018-2019 के देओदार ट्रॉफी के लिए Group-A में शामिल किया गया था। वर्ष 2019-20 के दिलीप ट्रॉफी के रेड टीम में भी इन्हे शामिल किया गया था और इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इन्होने ग्रीन टीम के विरुद्ध 153 बनाए थे।



