Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 8, 2026

दिल्ली एमसीडी में हार के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, हार की ली जिम्मेदारी

दिल्ली एमसीडी के चुनाव में हार के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया। इस चुनाव में बीजेपी का 15 साल से एमसीडी पर काबिज कब्जे को आम आदमी पार्टी ने छीन लिया। हाल ही में एमसीडी चुनाव संपन्न हुए थे और हार के बाद भी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पहले दावा किया था कि मेयर बीजेपी की का ही बनेगा। फिर सारे गणित और संभावनाओं के ध्वस्त होते ही उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में बैठकर जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अब खबर आई है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। आदेश गुप्ता ने अपना इस्तीफा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है। जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है। बीजेपी को आदेश गुप्ता के नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा। एमसीडी चुनाव में आप ने 134, बीजेपी ने 104, कांग्रेस ने 9 और अन्य उम्मीदवारों ने 3 वार्डों में जीत हासिल की। एमसीडी चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया, या फिर उनसे इस्तीफा दिलाया गया, ये वही जानते हैं।