Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

देखें वीडियोः पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के संग नैनीताल जिले के भवाली पहुंचे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बुधवार को पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नैनीताल के भवाली पहुंचे। जानकारी के अनुसार, वे दोपहर हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे थे। यहां से वह दोपहर तीन बजे के बाद कार में बैठकर रामगढ़ स्थित अपने करीबी मित्र की कॉटेज के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वह तीन दिन नैनीताल जिले में ही रहेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रसंशकों और मीडिया से दूरी बनाए रखी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया जा रहा है कि विराट कोहली घोड़ाखाल मंदिर और कैंची धाम गए थे और मुक्तेश्वर में रुकेंगे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। भवाली पहुंचने पर उनका एक वीडियो किसी फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके यहां पहुंचने की खबर जब फैंस को लगी तो कुछ लोग भी वहां पहुंच गए। उससे पहले भी वे वहां से जा चुके थे। बताया जाता है कि विराट और अनुष्का की नीम करौली बाबा में खासी आस्था है। हाल ही में एशिया कप में विराट के शतक लगाने पर भी अनुष्का ने कैंची धाम के बाबा नीम करौली महाराज की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

टी 20 विश्वकप में शानदार बल्लेबाजी कर फार्म में लौटे विराट कोहली जब सैनिक स्कूल में हेलीकॉप्टर से पहुंचे तो उनकी सुरक्षा के लिए भवाली पुलिस भी तैनात रही। उन्हें भी विराट ने नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं। दौरे के दौरान उन्होंने प्रशंसकों, पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। इस दौरान सैनिक स्कूल के बच्चे विराट के दीदार व सेल्फी लेने के लिए उत्सुक थे। विराट हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिनन्दन करके चले गए।