Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर को मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन पांच राशियों को मिलेगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का स्थान खास है। बृहस्पति ग्रह को शुभ फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ऐश्वर्य, वैभव, धन, संपदा और मान-सम्मान आदि का कारक माना गया है। गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मार्गी होंगे। गुरु ग्रह अपनी स्वराशि मीन में ही मार्गी होंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरु ग्रह शरीर में चर्बी व पाचन संबंधी परेशानियों से निजात दिलाता है। अगर आपको पेट संबंधी परेशानी या चर्बी बहुत ज्यादा बढ़ गई है तो समझिए कि कुंडली में आपका गुरु ग्रह कमजोर है। ऐसे में आपको गुरुवार के दिन व्रत करना चाहिए। साथ ही केले के पेड़ में जल चढ़ाएं। गुरु ग्रह बृहस्पति की बात हो रही है तो आपको बता दें कि इस साल 24 नवंबर को गुरु ग्रह के मार्गी होने से इसका लाभ इन राशि वालों को हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गुरु ग्रह का मार्गी होने से होगा पांच राशियों को लाभ
वृषभ राशि
गुरु ग्रह के मार्गी होने से प्रोफेशनल लाइफ अच्छी बनी रहेगी। पदोन्नति के अवसर बनेंगे। जो लोग किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो उन्हें बड़ा लाभ हाने वाला है। करियर के लिहाज से इस राशि के जातकों को लाभ होगा।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को विदेश जाने के योग बन रहे हैं। करियर के लिए अच्छा समय है। नया व्यपार और निवेश के लिए अच्छा समय है। आय में वृद्धि होने का समय है। हां परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक रूप से समय अच्छा होने वाला है।
कन्या राशि
इस राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना अच्छा होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। निवेश के लिए समय अच्छा होगा। जीवन साथी के लिए समय अच्छा रहेगा. अगर आप किसी बिजनेस से जुड़े हैं तो लाभ फायदा होगा।
वृश्चिक राशि
इस राशि के के जातकों के लिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में सैलरी बढ़ सकती है। कलीग के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको भी विदेश जाने के योग प्राप्त हो सकते हैं. मुनाफे के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी नौकरी के लिहाज से समय अच्छा होगा। विदेश में नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप किसी पार्टनरशिप वाले बिजनेस में हैं तो पार्टनर से संबंध अच्छे बने रहेंगे।
नोटः यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। लोकसाक्ष्य इसकी पुष्टि नहीं करता है।