Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने दिया कड़ा जवाब

उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्य जेपी नड्डा के दौरे को लेकर कांग्रेस नेताओं के सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व या वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तरखंड चार दिन न सही तो चार घंटे के लिए ही उत्तराखंड आ जाते। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस के नेता उत्तराखंड आते नहीं और स्थानीय नेता अनर्गल बयानबाजी से बाज नहीं आते।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं को उत्तराखंड सहित देश के हर भाग से प्यार है। वे वहां की हर बात से सीधे जुड़े हैं। उत्तराखंड के प्रति तो भाजपा का विशेष लगाव भी है। यही कारण है कि प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को लगातार मदद की जा रही है। साथ ही भाजपा संगठन भी उत्तराखंड को लेकर बहुत संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के इसी उत्तराखंड प्रेम के चलते जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में विभिन्न कार्यक्रमों में कई बार आगमन हो चुका है। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने राष्ट्रव्यापी 120 दिन के दौरे का प्रारंभ उत्तराखंड से करते हुए यहां 4 दिन का प्रवास किया। प्रवास में उन्होंने प्रदेश मंत्रिमंडल व कोर कमेटी से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
उन्होंने कहा कि नड्डा का दौरा ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। इस पर कांग्रेस नेताओं ने जो सवाल खड़े करने की कोशिश की है, वह हास्यास्पद है। इसके विपरीत उन्हें यह विश्लेषण करना चाहिए कि केंद्र में कांग्रेस सरकार से लेकर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के साथ क्यों उपेक्षा का व्यवहार करता रहा है। आज भी कर रहा है । कांग्रेस के पिछले प्रधानमंत्री उत्तराखंड में कभी नहीं आए और उत्तराखंड के विकास के लिए एक भी योजना घोषित नहीं की।
ऐसे में कांग्रेस के बयान बहादुर नेता जब मीडिया में कुछ स्थान पाने के लिए अनर्गल बयान दे देते हैं तो इससे उनकी अपनी ही स्थिति हास्यास्पद होती रहती है। इस प्रकरण में भी यही हो रहा है। डॉ. भसीन ने कहा कि कांग्रेस के पर्यटक नुमा नेताओं के लिए उत्तराखंड या देश का कोई हिस्सा महत्वपूर्ण नहीं हैं। वे केवल अपने व अपने परिवार की राजनीति करते हैं और उनकी रुचि भी विदेशों या पर्यटक स्थलों पर आराम करने में ज्यादा है। इसलिए कांग्रेस नेता तोलमोल कर बोलें तो बेहतर होगा।