Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन एसजीआरआर में हुई वाद विवाद प्रतियोगिता, कविता पाठ का भी आयोजन

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून में सांस्कृतिक सप्ताह के द्वितीय दिन आज वाद विवाद तथा कविता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें अनेक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय “सूचना तकनीकी युवा की सोच को सीमाबद्ध करती है”। तथा कविता पाठ का विषय “स्वरचित कविता” था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कविता पाठ प्रतियोगिता में एमएससी तृतीय सेमेस्टर भौतिक विज्ञान की नीलम नेगी ने प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर की लक्ष्मी शर्मा ने द्वितीय तथा बीएससी तृतीय वर्ष की सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमएससी तृतीय भौतिक विज्ञान की नीलम नेगी ने, द्वितीय स्थान बीए तृतीय सेमेस्टर के करण ने तथा बीए तृतीय सेमेस्टर के गरिमा बड़वानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वाद विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ संदीप नेगी, डॉ विजय सिंह रावत, कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायकों में डॉ सुमंगल नेगी तथा डॉ मेहबान गोसाई रहे। कार्यक्रम के सफल बनाने में सांस्कृतिक सचिव डॉ अनुराधा वर्मा ने दोनों कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ हर्षवर्धन पंत, डॉ महेश कुमार, डॉ हरीश जोशी, डॉ राकेश ढोंडियाल, डॉ अनीता मनोरी, डॉ श्यामवीर सिंह, डॉ दीपाली सिंघल, डॉ मनोज पुरोहित आदि उपस्थित रहे।