Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

आर्थिक संकट के बीच ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री दफ्तर में केवल 45 दिन बिताने के बाद ट्रस ने यह इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने के बाद ट्रस ने कहा कि जिस काम के लिए उन्हें चुना गया था, वो नहीं कर पाई। इससे पहले बुधवार देर रात गृह मंत्री सुएला ब्रैवरमैन ने पद से इस्तीफा दे दिया था। एक बार फिर ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव होंगे। प्रधानमंत्री की रेस में भारतवंशी पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक आगे बताए जा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस की सरकार से एक वरिष्ठ मंत्री के इस्तीफे और संसद के निचले सदन में सदस्यों द्वारा जमकर आलोचना के बृहस्पतिवार के घटनाक्रम के बाद अब उनके (ट्रस के) पद पर बने रहने को लेकर संशय पैदा हो गया था। पिछले महीने सरकार ने एक आर्थिक योजना पेश की थी, जिसके असफल होने के कारण आर्थिक उथल-पुथल और राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। इसके बाद ट्रस को वित्त मंत्री बदलने के अलावा अपनी कई नीतियों को भी पड़ा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उनके आर्थिक कार्यक्रम के कारण ब्रिटेन के बाजार में उथल-पुथल मच गई थी और कंजरवेटिव पार्टी में बहुत से लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। लिज़ ट्रस को टैक्स कटौती पर अपनी सभी नीतियां वापस लेनी पड़ीं थी। नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने टैक्स कट पर उनकी सभी नीतियों को पलट दिया था। बिजली बिल बढ़ोतर पर लगी रोक को भी हटा दिया गया था।