Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में चार दिन मौसम रहेगा साफ, 20 अक्टूबर को ऊंची चोटियों में होगी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। आगामी 19 अक्टूबर तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद 20 अक्टूबर को एक बार फिर से पर्वतीय इलाकों में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
इन दिनों फिलहाल देहरादून में दिन का पारा चढ़ा हुआ है और रात को इसमें दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है। रविवार 16 अक्टूबर की सुबह साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह का तापमान कल 17 अक्टूबर को भी रहेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आ सकती है। 23 अक्टूबर तक करीब इसी तरह का तापमान रह सकता है। ऐसे में रात और दिन के तापमान में दस डिग्री का अंतर रह सकता है।