Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

बागेश्वर में कौसानी पुलिस ने एक लाख कीमत की चरस के साथ दबोचा तस्कर, 15 बार ले जा चुका था चरस

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में कौसानी पुलिस ने एक चरस तस्कर को दबोचे में कामयाबी पाई। इस चरस तस्कर की उम्र 60 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले वह 15 बार चरस यहां ले सोमेश्वर ले जाकर बेच चुका था। ज्यादा उम्र के कारण उस पर किसी को शक नहीं होता था। बरामद की गई चरस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने इस सफलता पर कौसानी थानाध्यक्ष को दो हजार रुपये का इनाम भी दिया है।
पुलिस के मुताबिक गत रात कौसानी थानाध्यक्ष निधि शर्मा चेकिंग अभियान चला रही थी। छतरी बैंड कौसानी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तो इसके कब्जे से एक किलो 41 ग्राम चरस बरामद की गई। चरस को वह बैग में रखकर अल्मोड़ा के सोमेश्वर ले जा रहा था। इस चरस की कीमत 104100 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हंसा भारती निवासी ग्राम पल्यूड़ा, थाना सोमेश्वर, जिलाअल्मोड़ा के रूप में हुई। उसने बताया कि इससे पहले वह बागेश्वर से 15 बार चरस अल्मोड़ा ले जा चुका है। इसे वह सोमेश्वर में बेचता है।