Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

उत्तराखंड के सीएम धामी ने करण राजदान की फिल्म ‘हिंदूत्व’ का पोस्टर किया रिलीज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को कैंप कार्यालय में फिल्म निर्देशक एवं लेखक करण राजदान ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करण राजदान की आगामी 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘हिन्दुत्व’ का पोस्टर रिलीज किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्माता निदेशक करण राजदान से फिल्म को लेकर लम्बी चर्चा की, साथ ही उन्हें व उनकी टीम को बधाई दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में कई बॉलीवुड की फिल्में और वेब सीरीज की शूटिंग हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि फिल्म निर्माताओं को सरकार के स्तर पर मदद दी जाए। ताकि भविष्य में और भी फ़िल्म और वेब सीरिज की शूटिंग उत्तराखंड में हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई ऐसे विश्व स्तरीय प्राकृतिक स्थल हैं, जिनको अभी बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया गया है। प्रदेश में फिल्म नीति में सरलीकरण करते हुए शूटिंग परमिशन आदि की व्यवस्था को सरल किया गया है। प्रस्तावित नई पॉलिसी के लिए इंडस्ट्री और विशेषज्ञों के सुझाव मांगे गए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने फिल्म निदेशक से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और कश्मीर फाइल्स फ़िल्म देखी हैं, और वो हिन्दुत्व फ़िल्म को भी ज़रूर देखेंगे। फिल्म निदेशक करण राजदान ने कहा कि हिन्दुत्व फिल्म जहां एक ओर देश दुनिया में हिन्दुत्व के मूल्यों का प्रचार करेगी, वहीं दूसरी ओर इसमें दर्शाए दृश्यों से उत्तराखंड पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान फिल्म के सह निर्माता सचिन चौधरी और सुमित अदलखा भी मौजूद रहे।