Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत, पंचायत चुनाव में बांटी जा रही थी शराब

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ और शिवगढ़ में चुनाव की जहरीली शराब पीने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई। इससे पूरे गांव में चीख-पुकार मची हुई है। तीन साल पहले भी हरिद्वार और आसपास के जिलों में जहरीली शराब से 150 से अधिक लोग मर गए थे। इसके बावजूद सरकार भी अवैध शराब का धंधा नहीं रो पाई है।  प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आनन-फानन में गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि इनमें पांच ग्रामीणों की मौत अपने घर पर हुई। वहीं, दो ग्रामीणों ने जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें एक ग्रामीण की मौत शुक्रवार को हो गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और पुलिस टीम को धरपकड़ के निर्देश दिए। जिसके बाद आसपास के थानों की पुलिस टीमें भी गांव में बुला ली गई और प्रत्याशियों के घरों व ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। प्रत्याशी घरों से फरार बताए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जहरीली शराब कहां बनी, कहां से लाई गई थी और किसने बांटी, इन सारे बिंदुओं पर छानबीन करते हुए आरोपितों की धरपकड़ के प्रयास चल रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह शराब और किस-किस गांव में भेजी गई है। ताकि उसे जब्त कर समय रहते हैं बाकी ग्रामीणों की जान बचाई जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस टीमों ने ग्रामीणों को जहरीली शराब पिलाने वाले प्रत्याशियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने जंगल से लकड़ी लाकर आनन-फानन में बिना पोस्टमार्टम शवों का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो साल पहले हुई थी 50 से अधिक लोगों की मौत
हरिद्वार जिले के देहात में कच्ची शराब बनाने और तस्करी करने का धंधा बड़े पैमाने पर होता है। तीन साल पहले हरिद्वार और सहारनपुर के लगे कुछ गांवों में जहरीली शराब का मामला सामने आया था। जिसमें 150 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में हरिद्वार (उत्तराखंड) व सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के करीब 25 गावों के लोग शामिल थे। तब अकेले हरिद्वार में 45 और यूपी के इलाकों में 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई थी। आठ फरवरी 2019 को भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र के बाल्लूपुर, नन्हेड़ा, तेज्जूपुर, बिडु खडक, भलस्वागाज, जहाजगढ़ समेत 13 गांवों में 45 व्यक्तियों की मौत हुई थी। वहीं सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के करीब 100 से ज्‍यादा लोगों की मौत हुई थी।