Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

सरकारी भर्तियों में घोटालों की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर युवा यूकेडी का धरना जारी, राष्ट्रीय जनलोक पार्टी ने दिया समर्थन

उत्तराखंड में विभिन्न सरकारी विभागों में हुई भर्तियों में घोटालों की जांच की सीबीआइ की मांग को लेकर युवा उक्रांद का धरना आज भी जारी रहा। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरना देहरादून में घंटाघर स्थित राज्य आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समक्ष दिया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर युवा उक्रांद के निवर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि भाई भतीजावाद एवं अपने सगे संबंधियों को फर्जी तरीके से सरकारी नौकरियों में लगाया जा रहा है। मेहनती बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है। साथ ही राज्य में अतिरिक्त कर्ज का भार डाला जा रहा है। इसके लिए यहां के नौकरशाह और राष्ट्रीय पार्टियां जिम्मेदार हैं। आज इन्होंने राज्य को घोटालो का प्रदेश बना दिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शेर सिंह राणा ने कहा कि उक्रांद की इस लडाई में प्रदेश के जनमानस को एकजुट होना पड़ेगा। राज्य बनने से लेकर अभी तक के समस्त भर्ती परीक्षाओं की सीबीआइ जांच होगी तो सभी बड़े बड़े मगरमछ पकड़े जायेंगे। इसके साथ ही जितने मंत्रियों ने अपने रिश्तेदारों को फर्जी तरीके से लगाया है, उन सभी को तत्काल पद से हटाया जाए। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना, सचिव गजेंद्र भंडारी ने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के इस आंदोलन को समर्थन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज दल के वरिष्ठ नेता आनंद प्रकाश जुयाल, शक्तिशैल कपरुवाड़, विजय बौडाई, उत्तम रावत, सुरेश आर्य, किरन रावत, प्रमिला रावत, सकुंतला रावत, सुलोचना इष्टवाल, बृज मोहन सजवाण, श्याम रमोला, संजीव भट्ट, विपिन रावत, अशोक नेगी, प्रीति थप्लियाल आदि धरने पर बैठे।