Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 25, 2026

रोंगटे खड़े करने वाली घटना, बीजेपी नेत्री ने नौकरानी को घर में बंद कर बेरहमी से दी यातनाएं, पार्टी ने किया निलंबित

देशभर से बीजेपी नेताओं के व्यवहार की अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। यूपी में चोरी का बच्चा बीजेपी महिला पार्षद के घर से बरामद हुआ तो वहीं, अब दूसरे राज्य से ऐसी घटना सामने आ रही है, जो रोंगटे खड़े करने वाली है। ये घटना झारखंड में रांची की है। यहां बीजेपी नेत्री पर घरेलू नौकरानी को प्रताड़ित करने के आरोप लगे। जब इस मामले में हल्का मचा तो भाजपा ने आज झारखंड की अपनी एक नेता सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी घरेलू नौकरानी को घर में बंद कर बेरहमी से प्रताड़ित किया। पात्रा भाजपा की महिला विंग की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य थीं। उनके पति महेश्वर पात्रा एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। झारखंड भाजपा प्रमुख दीपक प्रकाश ने पात्रा के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया, जब उनकी घरेलू सहायिका ने उन पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो में पीड़ित महिला सुनीता अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही है। उसके कई दांत टूट चुके हैं। वह बैठने में भी असमर्थ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उसके शरीर पर चोट के निशान ये बताते हैं कि उस पर बार बार हमला किया गया। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोग भाजपा महिला नेता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पीड़िता सुनीता का रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है। पुलिस जल्द ही उसका बयान दर्ज कर सकती है। इसके बाद वे सीमा पात्रा को गिरफ्तार करने के लिए आगे की कार्रवाई कर सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

29 साल की सुनीता झारखंड के गुमला की रहने वाली हैं। करीब 10 साल पहले उसे पात्रा परिवार ने नौकरी दी थी। उनकी बेटी वत्सला काम के सिलसिले में दिल्ली जा रही थी और सुनीता उसकी मदद के लिए साथ गई। करीब चार साल पहले वत्सला और सुनीता रांची लौटे थे। सुनीता ने आरोप लगाया है कि अगले छह वर्षों के दौरान सीमा पात्रा द्वारा उसे क्रूर यातनाएं दी गईं। भारी दर्द के बीच बोलते हुए सुनीता वीडियो में याद करती है कि उसे गर्म तवे और डंडों से पीटा गया था। उसके दांत टूट गए थे। उसे फर्श से पेशाब चाटने के लिए भी कहा गया। सुनीता ने कहा कि उन्हें ‘सजा’ देकर प्रताड़ित किया गया था, लेकिन उसे खुद ये नहीं पता था कि उसकी गलतियां क्या थीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महिला का कहना है कि सीमा पात्रा के बेटे आयुष्मान ने उनकी मदद की थी। वो कहती हैं कि उसकी वजह से ही मैं जिंदा हूं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष्मान ने ही सुनीता का हाल एक दोस्त को बताया और उनसे मदद मांगी। उसके दोस्त ने तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुनीता को बचा लिया गया। महिला की बहन और देवर को कथित तौर पर उसकी पीड़ा के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने उसे लेने से इनकार कर दिया। एक वीडियो में सुनीता कहती है कि जब वह बेहतर हो जाएगी तो वह आगे की पढ़ाई करना चाहती है।
पढ़ेंः रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा, बीजेपी महिला पार्षद के घर से बरामद, आठ गिरफ्तार