भारत में फिर बढ़ा कोरोना से दैनिक मौत का आंकड़ा, उत्तराखंड में मौत से राहत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं, मौत का आकंड़ा चिंताजनक है। उत्तराखंड में कोरोना से राहत है और एक दिन बाद किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 26 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10256 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 68 लोगों की कोरोना से मौत हुई। देश में कोरोना से अब तक कुल 527556 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 13528 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 43770913 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 90707 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 3160292 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2111394639 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में गुरुवार 25 अगस्त को कोरोना के 10725 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत, बुधवार 24 अगस्त को कोरोना के 10649 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत, मंगलवार 23 अगस्त को कोरोना के 8586 नए संक्रमित मिले और 48 मरीजों की मौत, सोमवार 22 अगस्त को कोरोना के 9531 नए संक्रमित मिले और 36 लोगों की मौत, रविवार 21 अगस्त को कोरोना के 11539 नए संक्रमित और 43 लोगों की मौत, शनिवार 20 अगस्त को कोरोना के 13272 नए संक्रमित और 36 मरीजों की मौत, शुक्रवार 19 अगस्त को कोरोना के 15754 नए मामले और 47 मरीजों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में आई कमी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौत के मामले में भी राहत है। गुरुवार 25 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 136 नए संक्रमित मिले। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले बुधवार 24 अगस्त को 156 नए संक्रमित मिले थे और एक मरीज की मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 855 केंद्र में 22239 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.25 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7736 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102717 हो गई है। इनमें से 97800 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 142 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 892 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7736 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 318 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.21 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



