Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले आनंद शर्मा ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी प्रमुख पद से दिया इस्तीफा

इसी साल के अंत में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी दलों ने कमर कसी हुई है और चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के एक नेता ने पार्टी को झटका दिया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ दे दिया है। बीते दिनों पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद ने भी ऐसा ही किया था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने रविवार को कहा कि वे पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की “संचालन समिति” के प्रमुख के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। आनंद शर्मा ने इस बारे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पत्र में आनंद शर्मा ने लिखा कि 26 अप्रैल को हिमाचल कांग्रेस के स्टीयरिंग कमिटी का प्रमुख बनाने के बावजूद आज तक उनकी भूमिका स्पष्ट नहीं की गई। उन्होंने लिखा कि बीते दिनों दिल्ली और शिमला में हिमाचल चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठकों में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। इन वजहों से हिमाचल कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी प्रमुख के पद से इस्तीफा देते हुए आनंद शर्मा ने साफ किया है कि वे पार्टी के चुनाव अभियान का सहयोग करते रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा को 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े नेताओं में माना जाता है। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया था, लेकिन आजाद ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। तब जम्मू और कश्मीर में संगठन में सुधार के तौर पर गांधी ने आज़ाद के करीबी माने जाने वाले विकार रसूल वानी को अपनी जम्मू- कश्मीर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आजाद कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य हैं। यह समूह पार्टी नेतृत्व का आलोचक रहा है और एक संगठनात्मक बदलाव की मांग करते आया है। आजाद को राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा उच्च सदन में नहीं भेजा गया था। मालूम हो कि आनंद शर्मा भारत सरकार में पूर्व वाणिज्य और उद्योग और कपड़ा मंत्री रह चुके हैं। जून 2014 से वह भारतीय संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।