Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के राजनैतिक सलाहकार बने अमरजीत सिंह

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने अमरजीत सिंह को अपना राजनैतिक, मीडिया, सोशल मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। माहरा ने उनसे अपेक्षा की है कि वे पूर्व की भॉति पार्टी के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिंह पूर्व में भी सोशल मीडिया के साथ-साथ पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह एवं गणेश गादियाल के साथ भी सोशल मीडिया का काम बहुत ही समर्पित भाव से करते रहे हैं। विगत लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी श्री अमजीत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया। निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ पार्टी को मिलता रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस असवर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने अमरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा कि वे पूर्व में भी पार्टी के महत्वपूर्ण पदों में रहे हैं। निश्चित रूप से आने वाले समय में पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, महामंत्री जसविन्द सिंह गोगी, नवीन जोशी, मीडिया पेनेलिष्ट गरिमा महरा दसौनी, सुवर्शा पॉल, मनीश नागपाल, याकूब सिद्विकी, विशाल मौर्या ने भी अमरजीत सिंह को बधाई दी है।