सीटू का जनजागरण अभियान जारी, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर जनसमस्याओं को लेकर जिला मुख्यालयों पर होगा प्रदर्शन
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) व किसान सभा का जनजागरण अभियान जारी है। इसके तहत विभिन्न श्रमिक संगठनों के बीच बैठकों का सिलसिला चल रहा है। तय किया गया है कि भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर आठ अगस्त को जनसमस्याओ को लेकर जिला मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)देहरादून में जनजागरण अभियान के तहत आज सेलाकुई के पीठ बाजार में आम सभा की गई। इसमे रिक्शा वर्कर्स ने भागेदारी की। इस अवसर पर देहरादून में सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि भाजपा और आरएसएस भारतीय समाज मे साम्प्रदायिकता का जहर घोल कर समाज को बांटने का काम कर रही है। इसमें केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों व किसानों के खिलाफ कार्य कर रही है। इसका सीटू विरोध कर रही है। इनके नापाक मंसूबो को कामयाब नही होने देगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
किसान नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व भाजपा की सरकार है मजदूर किसानों के बीच में वैमनस्य फैलाकर आम जनता को बांटना चाहती है। किसान संगठन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अधिकारों को वापस लेने के लिए बाध्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 8 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश के मजदूर किसान अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन करेंगे। इसी कड़ी में देहरादून में सीटू कार्यालय से यह प्रदर्शन शुरू होकर जिला मुख्यालय पर जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत सिंह पयाल, किसान सभा के राजेंद्र पुरोहित, रविंद्र नौटियाल ने सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात चाय बागान उदिया बाग विकासनगर में गुडरिच चाय फैक्ट्री के मजदूरों द्वारा फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया। उसके पश्चात उप जिलाधिकारी विकासनगर के माध्यम से फैक्ट्री मालिकों के मनमानी के खिलाफ ज्ञापन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मैनेजमेंट वर्करों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। चाय बागान को उजाड़ा जा रहा हैं। श्रमिको के सामने रोजी रोटी का सवाल उतपन्न हो गया है। वर्करों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष नंदलाल, देवानंद पटेल ग्राम प्रधान प्रवीण सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इसी कड़ी में डाकपत्थर बस स्टैंड पर सीटू से सम्बद्ध जिला देहरादून ड्राइवर कंडक्टर यूनियन व अन्य श्रमिकों ने इकट्ठा होकर बैठक की। बैठक में सरकार के नीतियों की आलोचना की गई व पर्चा वितरण कर 8 अगस्त के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, महामंत्री योगेंद्र, जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले वर्कर्स के साथ ही श्रमिक नेता नवीन कुमारस, अनु बड़वाल आदि उपस्थित थे।




