Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 2, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स, भारत ने टेबल टेनिस में भी जीता गोल्ड, अब तक पांच गोल्ड सहित भारत की झोली में 12 पदक

इंग्लैंड में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवे दिन लॉन बाउल्स के बाद अब टेबल टेनिस की दुनिया से भी भारत के लिए अच्छी खबर है। भारतीय पुरुष टीम ने सिंगापुर को फाइनल मुकाबले में 3-1 से हराते हुए गोल्ड जीता है।

इंग्लैंड में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवे दिन लॉन बाउल्स के बाद अब टेबल टेनिस की दुनिया से भी भारत के लिए अच्छी खबर है। भारतीय पुरुष टीम ने सिंगापुर को फाइनल मुकाबले में 3-1 से हराते हुए गोल्ड जीता है। वेटलिफ्टिंग से भी अच्छी खबर है भारत के विकास ठाकुर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। भारत ने अभी तक कुल 12 मेडल जीते हैं। इनमें से 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रान्ज मेडल जीते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले लॉन बाउल्स में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 17-10 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ी लगातार मेडल को जीतने की कोशिश कर रहे हैं। अबतक भारत ने 12 मेडल अपने नाम किए हैं जिसमें 5 गोल्ड मेडल हैं। इनमें वेटलिफ्टिंग में भारत के पास इस समय सबसे ज्यादा मेडल हैं। वहीं दूसरी ओर बैडमिंटन में पुरुष टीम का गोल्ड मेडल मैच जारी है। एथलेटिक्स में, मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया ने पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। वेटलिफ्टिंग में पूनम यादव महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में क्लीन एंड जर्क के अपने तीनों प्रयासों में विफल रहीं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *