Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस और भाजपा पर लगाया गुड़िया केस में राजनीति करने का आरोप

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने गुड़िया केस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान को बेहद शर्मनाक बताया। साथ ही उन्होंने प्रतिभा सिंह से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की है।

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने गुड़िया केस में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान को बेहद शर्मनाक बताया। साथ ही उन्होंने प्रतिभा सिंह से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की मांग की है। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में सुरजीत ठाकुर ने कहा कि जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के समय एक स्कूली छात्रा के साथ रेप करके हत्या की गई। जिसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह छोटी घटना बता रही हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का यह बयान शर्मनाक है, जिसकी आम आदमी पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि गुड़िया कांड को छोटी घटना बताने वाले प्रतिभा सिंह का प्रदेशाध्यक्ष से कांग्रेस पार्टी को इस्तीफा ले लेना चाहिए। आप के प्रदेशाध्यक्ष ने गुड़िया प्रकरण जैसे संवेदनशील मामले में भाजपा और कांग्रेस पर राजनीति करने का अरोप लगाते हुए इसक निंदा की है।
महिला होने के बावजूद प्रतिभा सिंह ने नारी समाज का किया अपमान
आप के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि किसी लड़की की रेप करने के बाद हत्या कर दी गई और प्रतिभा सिंह उसे छोटी घटना बता रही हैं। प्रतिभा सिंह ने ऐसा बयान देकर प्रदेश की नारी समाज का अपमान किया है। ठाकुर ने कहा कि गुड़िया के साथ हुई घटना से पूरा समाज उसे न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर आया था। प्रतिभा सिंह के बयान से जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। इतनी बड़ी और घिनौनी घटना को छोटी घटना कहना बहुत ही शर्मनाक है। ठाकुर ने कहा कि एक नेता को तो संवेदेनशील होना चाहिए लेकिन प्रतिभा सिंह के बयान से कांग्रेस पार्टी की समाज के प्रति असंवेदनशीलता समाने आ गई है। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार नहीं दिला सकी न्याय
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय हुए गुडिया प्रकरण के समय भाजपा ने गुड़िया के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन किया था। तात्कालीन कांग्रेस सरकार को घेरते हुए भाजपा ने प्रदेश भर में आंदोलन किया और कांग्रेस के समय कानून व्यवस्था को कटघरे में किया। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया लेकिन जब भाजपा सत्ता में आई तो गुडिया प्रकरण को भूल गई। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल बीत गए लेकिन गुड़िया के परिजनों को न्याय नहीं मिला। उसके परिजन अभी भी न्याय के लिए भटक रहे हैं।