Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में आज से मौसम दे सकता है राहत, बदला बादलों का रुख, मैदानी इलाकों में भी हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में बादलों ने रुख बदला और आज से ही प्रदेशभर में कई इलाकों में बारिश की झड़ी आरंभ होने वाली है। बारिश का ये दौर लगातार चलेगा।

उत्तराखंड में बादलों ने रुख बदला और आज से ही प्रदेशभर में कई इलाकों में बारिश की झड़ी आरंभ होने वाली है। बारिश का ये दौर लगातार चलेगा। फिलहाल तीन जून रविवार तक देहरादून सहित प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस बीच तापमान में भी हर दिन गिरावट आएगी। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज से 30 जून तक प्रदेश के कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29 जून को कुछ स्थानों पर ओरेंज अलर्ट रहेगा।
आज के मौसम का हाल
पहले संभावना जताई गई थी कि आज 26 जून को उत्तराखंड के कुमाऊं में ही बारिश होगी, लेकिन अब बादलों का रुख बदला तो मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी बदल गया। अब आज पर्वतीय इलाकों के साथ ही राज्य के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 27 जून को पर्वतीय क्षेत्र के अनेक स्थानों के साथ ही मैदानी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 28 जून को बारिश का क्रम तेज होगा और राज्यभर में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 29 जून को तो राज्य के जिलों में कहीं कहीं तेज बौछारें भी पड़ेंगी। साथ ही हल्की से मध्यम बारिश होगी। 30 जून को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसके बाद भी देखा जाए तो लगातार बारिश की संभावना है। जो कि तीन जुलाई तक जारी रह सकती है।
मौसम का यलो और ओरेंज अलर्ट
आज से 28 जून तक राज्य के विभिन्न इलाकों में यलो अलर्ट जारी है। इनमें आज 26 जून और कल 27 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। 28 जून को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन तीनों दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। 29 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।
घटता जाएगा तापमान
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो शनिवार 25 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। आज रविवार 26 जून की सुबह करीब साढ़े दस बजे तापमान 32 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। 27 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 28 जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 29 जून को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 जून को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। एक जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दो जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, तीन जुलाई को इसी तरह का तापमान रहेगा।