पूरा सहकारिता महकमा ही भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा, सीबीआइ से कराएं जांचः धस्माना
उत्तराखंड कांग्रेस ने पूरे सहकारिता महकमे को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए इसकी सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा उम्मीद जिस विभाग से थी, वही सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है।
उत्तराखंड कांग्रेस ने पूरे सहकारिता महकमे को भ्रष्टाचार का अड्डा बताते हुए इसकी सीबीआइ से जांच कराने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा उम्मीद जिस विभाग से थी, वही सहकारिता विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है।बहुउद्देशीय सहकारी समिति भानियावाला के 16-17 खातों में तीस लाख रुपये का गबन सामने आया। धस्माना ने इस खुलासे के बाद प्रतिक्रिया स्वरूप अपने बयान में कहा कि जब 16 से 17 खातों में ही 30 लाख के गबन की बात सामने आई है, तो जांच की परिधि में आये 600 खातों में कितने का गबन हो सकता है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गबन सामने आने से विभाग में ऊपर से लेकर नीचे तक अफरा तफरी है। अब दस्तावेजों में छेड़छाड़ हो सकती है। इसलिये राज्य सरकार को सीबीआइ जांच की सिफारिश करनी चाहिए।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।







