Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

राहुल गांधी के पर ईडी की कार्रवाई के उत्तराखंड कांग्रेस का राजभवन घेराव 16जून को, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से राहुल गांधी को जांच के नाम पर लगातार प्रताड़ित करने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से राहुल गांधी को जांच के नाम पर लगातार प्रताड़ित करने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज तथा एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली को सील किए जाने के विरोध में कल 16 जून को उत्तराखंड कांग्रेस राजभवन का घेराव करेगी। ये घेराव कार्यक्रम सुबह 11 बजे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में शुरू होगा। इसके अगले दिन 17जून को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पर्वतन निदेशालय की ओर से प्रताड़ित किया जा रहा है। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को सील कर दिया गया है। केन्द्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किया। इसकी पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि इस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस लगातार आंदोलन करती रहेगी। ना ही केंद्र सरकार के आगे झुकेगी और न ही डरेगी।