पुलिस ने अवैध शराब और स्मैक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो को गिरफ्तार कर अवैध शराब और स्मैक बरामद की। ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर चेक किया तो को उसके पास सफेद कट्टे में 35 पव्वे अंग्रेजी शराब इंपीरियल ब्लू बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान शिवम पुत्र रमेश निवासी तुलसी विहार हरिद्वार रोड आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई।

वहीं, विकासनगर पुलिस ने ढकरानी कॉलोनी मोड में एक युवक को 07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त स्मैक ढकरानी निवासी एक व्यक्ति से खरीदी। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल पुत्र अमर सिंह निवासी अकबरपुर बांस थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर के रूप में हुई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






