Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

शिविर में अनिल वर्मा ने 140वीं बार, अंकुर जैन ने 51वीं और दीपक जेठी ने 26वीं बार किया रक्तदान

डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वधान में श्री शिरडी साईं मंदिर तिलक रोड परिसर में 'विश्व रक्तदान दिवस' के उपलक्ष मे आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 86 यूनिट रक्त इकत्रित किया गया। इस शिविर की खास बात ये रही कि यूथ रेड क्रॉस कमिटी के चेयरमैन अनिल वर्मा जी ने 140 वीं बार रक्तदान किया।

श्री महाकाल सेवा समिति की ओर से देहरादून में 10 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वधान में श्री शिरडी साईं मंदिर तिलक रोड परिसर में ‘विश्व रक्तदान दिवस’ के उपलक्ष मे आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 86 यूनिट रक्त इकत्रित किया गया। इस शिविर की खास बात ये रही कि यूथ रेड क्रॉस कमिटी के चेयरमैन अनिल वर्मा जी ने 140 वीं बार रक्तदान किया। उनके सुपुत्र अविरल वर्मा ने चौथी बार, अंकुर जैन ने 51वीं बार, दीपक जेठी ने 26 वी बार रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ महाकाल सेवा समिति की ओर से अनिल वर्मा को महादानी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा जी ने बताया कि इसके अतिरिक्त समस्त रक्त दाताओं को श्री महाकाल सेवा समिति और श्री महंत इंद्रेश ब्लड बैंक और रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक 18 से 65 वर्ष के बीच युवाओं से प्रति वर्ष के चार बार रक्तदान करने की अपील की गई। साथ ही प्रत्येक युवाओं एवं युवतियों को विवाह से पूर्व अपनी थैलेसीमिया की जांच अवश्य कराने की सलाह भी दी गई। ताकि विवाह के उपरांत होने वाली संतान थैलेसीमिया के दंश से बच सके यूथ रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा श्री महाकाल सेवा समिति के दसवें रक्तदान शिविर के सफल आयोजन की सराहना की गई।
इस अवसर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,महाकाल समिति के अध्यक्ष रोशन राणा, संस्थापक सदस्य अंकुर जैन, दीपक जेठी, हेमराज अरोड़ा, आलोक जैन, कृतिका राना, अनुष्का राणा, राहुल माटा, रेड क्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉक्टर एम एस अंसारी, सचिव कल्पना बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य योगेश अग्रवाल, मेजर प्रेमलता वर्मा, पुष्पा मल्ल, अनिल वर्मा, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के अधिकारी प्रीति मिश्रा, मोहित चावला, श्री साईं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष शरद नागलिया, अक्षत नागलिया का विशेष सहयोग रहा।