Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

देखें वीडियोः देहरादून पुलिस ने भी अपनाई बुलडोजर संस्कृति, 185 वाहनों के साइलेंसर किए नष्ट

देहरादून में यातायात पुलिस ने भी बुलडोजर संस्कृति को अपनाया। ये बुलडोजर किसी के घर पर नहीं, बल्कि वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर पर चलाया गया। बाकायदा पुलिस ने इसके लिए प्रेस को इनवाइट किया।

देहरादून में यातायात पुलिस ने भी बुलडोजर संस्कृति को अपनाया। ये बुलडोजर किसी के घर पर नहीं, बल्कि वाहनों के मॉडिफाई साइलेंसर पर चलाया गया। बाकायदा पुलिस ने इसके लिए प्रेस को इनवाइट किया। दोपहर पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय के समक्ष ऐसे साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया गया।
मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए गए अभियान में जनपद देहरादून पुलिस ने 461 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की। इनमें 57 वाहन सीज किए गए। उक्त चालानी कारवाही में यातायात पुलिस जनपद देहरादून द्वारा 185 वाहनों के साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में दाखिल किए गए। इन साइलेंसर को आज बुलडोजर (रोड रोलर) से नष्ट कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून ने दुपहिया वाहन पर इस प्रकार के मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाए जाने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि कंपनी की ओर से ही लगाए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें। यदि भविष्य में भी कोई वाहन चालक मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन संचालित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। साथ ही ऐसे साइलेंसर लगाने वाले मकैनिक, स्पेयर पार्ट की दुकान के विरुद्ध IPC के सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।