Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 9, 2026

उत्तराखंड में बारिश के लिहाज से सूखे का दौर शुरू, मैदानी क्षेत्र में पहुंचेगा 40 डिग्री तापमान, सप्ताहभर सताएगी गर्मी

उत्तराखंड में अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। धीरे धीरे तापमान में इजाफा हो रहा है और बारिश के लिहाज से सूखे का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में अनुमान है कि सप्ताहभर गर्मी सताएगी।

उत्तराखंड में अब गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। धीरे धीरे तापमान में इजाफा हो रहा है और बारिश के लिहाज से सूखे का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में अनुमान है कि सप्ताहभर गर्मी सताएगी। आज गुरुवार को भी उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहने की संभावना है। इसके बाद धीरे धीरे तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। ऐसे में बढ़ती गर्मी के प्रति लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। साथ ही शरीर में पानी की कमी ना हो, इसके लिए ध्यान देना होगा।
मौसम का हाल
गुरुवार दो जून की सुबह से ही उत्तराखंड में चटक धूप खिली है। ऐसे में दिन के समय अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज से लेकर छह जून तक राज्यभर में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून के तापमान की स्थिति
गुरुवार दो जून की सुबह दस बजे ही देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इसके 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सिल्सियस तक रह सकता है। तीन जून से छह जून तक इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। सात जून को तापमान में इजाफा हो सकता है और अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री हो सकता है। आठ और नौ जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *