देश में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, उत्तराखंड में 36वें दिन भी नहीं हुई कोई मौत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में राहत है। शनिवार 28 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आए। इस दौरान 33 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कोरोना से अब मरने वालों की कुल संख्या 524572 हो गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर 2,158 मरीज स्वस्थ भी हुए। अब कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 42609335 हो गई है। अभी कोरोना के कुल सक्रिय मामले 16,308 हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 1439466 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। अब तक कुल 1931341918 वैक्सीनेशन हो चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 27 मई को कोरोना के 2,710 नए मामले और 14 लोगों की मौत, गुरुवार 26 मई को 2,628 नए कोरोना के मामले और 18 लोगों की मौत, बुधवार 25 मई को कोरोना के 2,124 नए मामले और 17 लोगों की मौत, मंगलवार 24 मई को कोरोना के 1675 नए मामले और 31 लोगों को मौत, सोमवार 23 मई को कोरोना के 2022 नए मामले और 46 लोगों की कोरोना से मौत, रविवार 22 मई को कोरोना के 2,226 नए मामले और 65 लोगों की मौत, शनिवार 21 मई को कोरोना के 2,323 नए मामले और 25 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड कोरोना के नए संक्रमितों में राहत
उत्तराखंड में कोरोना के नए केस की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में राहत दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि 36वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 27 मई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 26 मई को 20 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 810 केंद्रों में 16090 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.05.27 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92775 हो गई है। इनमें से 89161 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 8 मरीज स्वस्थ हुआ। एक्टिव मरीजों की संख्या 76 गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।




