Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

ग्राफिक एरा में एशियन फिजिक्स ओलंपियड 2022 कल से, 28 देश के वैज्ञानिक वर्चुअली होंगे शामिल

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड में अग्रणीय संस्थान ग्राफिर एरा में दुनिया में भौतिक विज्ञान का सबसे प्रतिष्ठित एशियन फिजिक्स ओलंपियाड 2022 का आयोजन कल यानि की 23 मई से किया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड में अग्रणीय संस्थान ग्राफिर एरा में दुनिया में भौतिक विज्ञान का सबसे प्रतिष्ठित एशियन फिजिक्स ओलंपियाड 2022 का आयोजन कल यानि की 23 मई से किया जा रहा है। तीन दिवसीय ओलंपियाड आज दोपहर बाद तीन बजे से आरंभ होगा। इसका आयोजन देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के केपी नौटियाल प्रेक्षागृह में होगा। इसे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप आयोजित कर रहे हैं। दुनिया का ये महत्वपूर्ण फिजिक्स ओलंपियाड 28 मई तक ऑनलाइन माध्यम से होगा।
हर साल विश्व के अलग-अलग देशों में इसका आयोजन होता है। भारत को ओलंपियाड की मेजबानी का मौका 10 साल बाद मिल रहा है। इससे पूर्व 2012 में इसका आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय ने किया और पिछले साल यह ताइवान में हुआ था। भारत सरकार की साइंस ओलंपियाड के लिए बनी राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी ने इस बार ओलंपियाड के सफल आयोजन का दायित्व भारतीय भौतिक शिक्षा परिषद, ग्राफिक एरा हिल और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को सौंपा है।
ओलंपियाड आयोजन समिति के सचिव, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ रवि एस भट्टाचार्य ने बताया कि इस बार भारत सहित ऑस्ट्रेलिया ब्राजील, हांगकांग, मलेशिया, चीन, रूस आदि 28 देशों के 220 विद्यार्थी और वैज्ञानिक ओलंपियाड में प्रतिभाग करेंगे। हर देश की टीम में वहां के टॉप 8 छात्र-छात्राएं शामिल हैं जो ऑनलाइन माध्यम से ओलंपियाड में शामिल रहेंगे।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जे कुमार ने कहा कि विश्व स्तरीय फिजिक्स ओलंपियाड के आयोजन की जिम्मेदारी ग्राफिक एरा को मिलना न केवल विश्वविद्यालय बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। 10 साल बाद भारत में यह ओलिंपियाड किया जा रहा है और उसके लिए ग्राफिक एरा को चुनकर दुनिया के शीर्ष भौतिक वैज्ञानिकों के समुदाय ने ग्राफिक एरा की शिक्षा की उच्च स्तरता पर अपनी मुहर लगा दी। यह शिक्षकों और छात्र छात्राओं के लिए कुछ नया सीखने का एक बेहतरीन मौका होगा। आयोजन की तैयारियां को अंतिम रुप दिया जा रहा है और इस आयोजन को लेकर ग्राफिक एरा बहुत उत्साहित है।
आयोजन समिति के संयोजक और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एलाइड साइंस के डीन डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों में से ग्राफिक एरा का चुनाव हमारे लिए गौरव की बात है। यह यूनिवर्सिटी की क्षमता और एकेडमिक उत्कर्षता को दर्शाता है। ओलंपियाड का आधिकारिक उद्घाटन 23 मई को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के डॉ. केपी नौटियाल ऑडिटोरियम में होगा। इसमें देश-विदेश के भौतिक विज्ञान के क्षेत्र के जाने-माने प्रोफेसर, रिसर्चर्स और शिक्षक शामिल होंगे।