उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने बजट के लिए विभिन्न क्षेत्र से जुड़े लोगों से मांगे सुझाव
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से जुडे प्रतिनिधियों से बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने प्लान व सुझाव बनाकर uttarakhandbudget@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से दे सकते हैं।
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से जुडे प्रतिनिधियों से बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने प्लान व सुझाव बनाकर uttarakhandbudget@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से दे सकते हैं। इसके अलावा अन्य नागरिक भी प्रदेश के विकास में सुझाव दे सकते हैं। ताकि प्रदेश के विकास के लिए एक अच्छा बजट मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 का बजट आम आदमी का बजट होगा। यह तभी होगा जब प्रदेश के हर वर्ग, हर क्षेत्र का व्यक्ति, लघु उद्योग से जुड़ा व्यक्ति, गृहणी आदि के सुझाव मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की बजट बनाने में एक अहम भूमिका होगी। अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि 21वी दशक उत्तराखंड का होगा इसके तहत इस वर्ष सभी क्षेत्रों में उत्तराखण्ड के लिए पर्यटन, शिक्षा, रोजगार आदि के लिए अच्छा वर्ष होगा।
Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



