Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 15, 2026

हिमाचल में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा और इंटक के महामंत्री संजय शर्मा ने थामा आप का दामन

दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा और इंटक के महामंत्री संजय शर्मा ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी लगातार दूसरे दलों को झटका देने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व प्रदेश प्रवक्ता अरुण शर्मा और इंटक के महामंत्री संजय शर्मा ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी के चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन और सह प्रभारी दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में इन दोनों नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है।
इस मौके पर कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए अरुण शर्मा ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने हाल ही में एक प्रदेश अध्यक्ष समेत चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। उससे पार्टी में गुटबाजी और ज्यादा बढ़ गई है। पार्टी में गुटबाजी बढ़ने से पार्टी को ही नुकसान होता है। हमारे जैसे ना जाने कितने और कार्यकर्ता जो मेहनत और लगन से पार्टी का कार्य कर रहे थे, वह अब दुखी होकर नई पार्टी को ज्वाइन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसमें मेहनती, ईमानदार, और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। जो चापलूस और चतुर, चालाक लोग हैं उसी का पार्टी में मान सम्मान होता है। ऐसे में पहले जहां प्रदेश में तीसरा विकल्प नहीं था। अब आम आदमी पार्टी इन दोनों पार्टियों का पहला विकल्प बन गया है।
इस बार आम आदमी पार्टी की दस्तक से खिसकी जमीनः सत्येंद्र जैन
इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल में आज तक 40 साल के राज में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी बारियां लगाई हुई थी। इसलिए 40 साल में कभी भी कोई दल रिपीट नहीं कर पाया है और जनता को मूर्ख बनाकर अपना राज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों की एक दूसरे के साथ गांठ चली हुई है। इसलिए अब हिमाचल के लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं और प्रदेश का विकास करें। क्योंकि यहां के लोगों ने देखा है कि जिस तरह से दिल्ली में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल को जनता का प्यार, स्नेह और प्रेम मिला है, उसी तरह से हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी को लगातार प्रेम और स्नेह मिल रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का आशीर्वाद भी मिलने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति अब बदल गई है अब कांग्रेस व भाजपा की नीतियों से दुखी होकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। जो पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही कहा है कि इन दोनों पार्टी में जो कि अच्छे, ईमानदार और साफ स्वच्छ छवि के लोग हैं वह आम आदमी पार्टी में आ सकते हैं और उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *