Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस तैयार, डीजीपी ने दिए अधिकारियों को ये निर्देश

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा, आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा, आपदा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत 10 वर्षों से उत्तराखंड में कार्यरत एंव निवास कर रहे और रेड़ी/ठेली लगाने वालों तथा किरायदारों आदि का भौतिक सत्यापन कराया जाना है। इसके लिए कल यानी 21 अप्रैलसे 10 दिन का एक सघन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत की गयी दैनिक सूचना पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे। इसके लिए दिनांक 21 अप्रैल, 2021 से पूरे प्रदेश में तीन माह के लिए पुनः “ऑपरेशन मर्यादा” विशेष अभियान चालाया जा जाएगा। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही उन्होंने मानसून सीजन में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव आदि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के चिह्नीकरण शीघ्र कर सम्भावित आपदा से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जंगलों में लगने वाली आग के सम्बन्ध में सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने को कहा। साथ ही ऐसा करने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने साम्प्रदायिक तनाव फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। सोशल मीडिया पर भी निरंतर निगरानी रखी जाए। ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाये जाने हेतु भी समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *