Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

दिल्ली के उपहार सिनेमा में फिर से लगी आग, 13 जून 1997 की याद हुई ताजा

दिल्ली के चर्चित उपहार सिनेमा हॉल में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है। रविवार की सुबह फायर डिपार्टमेंट के पास ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली।

दिल्ली के चर्चित उपहार सिनेमा हॉल में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है। रविवार की सुबह फायर डिपार्टमेंट के पास ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। टीम जब वहां पहुंची तो पता चला कि आग उपहार सिनेमा हॉल में लगी है। आग को काबू पा लिया गया है। आगजनि से कुर्सी और फर्नीचर को नुकसान हुआ है। बता दें कि इस सिनेमा हॉल में इससे पहले 13 जून, 1997 को दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्थित इस सिनेमा हाल में आग लगी थी। उस समय उपहार सिनेमा में दर्शक बार्डर फिल्म देख रहे थे। जिसमें 59 लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। तब से ये सिनेमा हाल बंद चल रहा है। आज रविवार को जिस समय आग लगी, तब वहां कोई नहीं था।
गौरतलब है कि 13 जून 1997 की उस घटना में आरोपी सुशील अंसल और गोपाल अंसल को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा था। हाईकोर्ट ने निचली अदालत की सात साल की सजा को निलंबित करने से इनकार कर दिया है। सुशील अंसल और गोपाल अंसल समेत अन्य आरोपियों की याचिकाओं पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया था।