Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 29, 2026

आम आदमी पार्टी का दावा, कर्ज में डूबी है बीजेपी शासित सरकारें, जारी किए गए राज्यों के आंकड़े

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी शासित राज्यों की आर्थिक स्थिति को लेकर सोशल मीडिया में जोरदार हमला बोला। साथ ही दावा किया कि बीजेपी शासित राज्यों की सरकारें बुरी तरह कर्ज में डूबी हुई हैं।

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी शासित राज्यों की आर्थिक स्थिति को लेकर सोशल मीडिया में जोरदार हमला बोला। साथ ही दावा किया कि बीजेपी शासित राज्यों की सरकारें बुरी तरह कर्ज में डूबी हुई हैं। पार्टी ने इस संबंध में एक सूची भी जारी की है, लेकिन इसमें फिलहाल पंजाब को शामिल नहीं किया गया है। ये इस कारण भी हो सकता है, क्योंकि पंजाब में हाल ही में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। सरकार के कामकाज को लेकर छह माह से पहले बात करना बेमानी होगा।
फिलहाल देश में दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकारें हैं। दिल्ली में आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल सीएम हैं और पंजाब में भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री हैं। इन दोनों ही राज्य में जनता को मुफ्त बिजली सहित कई लोकलुभावन योजनाओं पर आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है। दावे हैं कि दिल्ली से बेहतर सरकारी स्कूल देश के किसी भी राज्य में नहीं हैं। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया में की गई पोस्ट में लिखा गया है कि गवर्नेंस सीखनी है तो केजरीवाल सरकार के सीखिए। जनता की जेब खाली कर राज्यों को कर्जदार तो बीजेपी सरकारें बनाती हैं।

साथ ही एक चार्ट भी जारी किया गया। इसमें लिखा गया है कि भ्रष्ट बीजेपी और ईमानदार आप में फर्क साफ है। इसमें आप की ओर से दावा किया गया है कि दिल्ली देश का इकलौता राज्य है, जिसका बजट 7601 सरप्लस में है। दावा किया गया कि यूपी सरकार पर 6.53 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। ये कर्ज श्रीलंका से दोगुना है। कर्नाटक पर 4.70 लाख करोड़, मध्य प्रदेश में 3.37 लाख करोड़, गुजरात में 3.8 लाख करोड़, हरियाणा सरकार पर 2.29 लाख करोड़ का कर्ज, उत्तराखंड सरकार पर 72.83 लाख करोड़ का कर्ज, हिमाचल प्रदेश पर 63 हजार करोड़ का कर्ज है।