Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, हिमालयन हॉस्पिटल के डॉ. कुनाल दास के दो इंडस्ट्रियल डिजाइन पेटेंट में हुए रजिस्टर्ड

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय व हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट के पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट (बाल रोग कैंसर चिकित्सक) डॉ. कुनाल दास ने चिकित्सका के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की।

देहरादून में डोईवाला स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय व हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट के पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट (बाल रोग कैंसर चिकित्सक) डॉ. कुनाल दास ने चिकित्सका के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनके दो इंडस्ट्रियल डिजाइन भारत सरकार के पेटेंट ऑफिस में रजिस्टर्ड हुए हैं। गुरुवार को डॉ. कुनाल दास ने कुलपति डॉ. विजय धस्माना को रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र सौंपे।
डॉ. कुनाल दास ने बताया कि उन्होंने तीन इंडस्ट्रियल डिजाइन फाइल किए हैं। इसमें से दो इंडस्ट्रियल डिजाइन को भारत सरकार के पेटेंट ऑफिस में रजिस्टर्ड कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों इंडस्ट्रियल डिजाइन हेड मूवमेंट से संबंधित हैं। सिर व गर्दन (हेड एंड नेक) कैंसर, हड्डी रोग, गठिया रोग व ट्रामा से पीड़ित मरीजों को हेड मूवमेंट (गर्दन घुमाने) में थोड़ी कठिनाई होती है। उपचार के बाद मरीज कितना हेड मूवमेंट कर पा रहा है, उसको मापने की अभी तक कोई विधि (तकनीक) उपलब्ध नहीं थी। इस डिवाइस की मदद से यह पता कर पाएंगे कि उपचार से पहले और बाद में मरीज कितना हेड मूवमेंट कर पाया है।
उन्होंने बताया कि इससे मरीज के उपचार में मदद मिलेगी। डॉ.कुनाल दास ने बताया कि दोनों इंडस्ट्रियल डिजाइन में से एक मैकेनिकल और दूसरा ऑप्टोमेट्री (कैमरा और कम्प्यूटर की मदद से) तकनीक पर आधारित है। डॉ. कुनाल दास ने स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के कुलपति डॉ. विजय धस्माना को प्रमाण-पत्र सौंपते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर कुलपति डॉ.धस्माना ने उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एसआरएचयू की ओर से इस वर्ष 22 पेटेंट, 8 इंडस्ट्रियल डिजाइन व 7 कॉपीराइट फाइल किए गए हैं।